Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

गर्भवती पत्नी व चार वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या

  • मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
  • आरोपी ने खुद ही कोतवाली में पहुंचकर किया सरेंडर

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के मौहल्ला गायत्रीपुरम में रविवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी व चार वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सुबह करीब 6 बजे तक घर पर ही शवों के पास बैठा रहा और सुबह करीब सवा छह बजे खुद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का आरोप है उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक ठीक नहीं था । जिस कारण आए दिन उसके बीच विवाद होता रहता था। इस लिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है और पति समेत तीन लोगों के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

51 4

नगर के गायत्रीपुरम निवासी गुलफाम पुत्र मुस्ताक की शादी लॉकडाडन के दौरान जुलाई में मुस्कान पुत्री इसलाम निवासी मुरादनगर के साथ शादी हुई थी। बताया गया है कि रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद गुलफाम अपनी पहली पत्नी की चार वर्षीय पुत्री आयत को भी अपने पिता के पास अपने कमरे मे ले आया था। रात्रि में करीब 11 बजे गुलफाम ने अपनी गर्भवती पत्नी मुस्कान व चार वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

54 3

इससे पूर्व उसने अपने पिता के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। हत्या करने के बाद पूरी रात वह घर पर ही मौजूद रहा और सुबह करीब सवा छह बजे खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना के संबंध में मृतका के परिजनों को फोन पर सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और जनपद के सभी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

52 5

आरोपी की थी तीसरी शादी

गुलाफाम की मुस्कान के साथ तीसरी शादी थी। उसकी पहली शादी वर्ष 2012 में औरंगाबाद निवासी फरीदा के साथ हुई थी। फरीदा ने दो बच्चों को जन्म दिया था। शादी के करीब चार वर्ष बाद तंग आकर वह पति को छोड़कर चली गई थी। इससे उसके पुत्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी जबकि बच्ची को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद उसकी शादी आसमा के साथ हुई थी लेकिन जब उसे पता चला कि उसके पति को केंसर है तो वह भी पति को छोड़कर चली गई थी। लेकिन अपनी तीन वर्षीय पुत्री आयत को पति के पास ही छोड़ गई थी। उसके चले जाने के बाद गुलफाम ने तीसरी शादी मुस्कान के साथ गत जुलाई में की थी।

पत्नी के चरित्र पर था शक

गुलफाम का आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। जिस कारण उनके बीच आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। बताया गया है कि रविवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

कैंसर का मरीज है

बताया गया है कि आरोपी केंसर का मरीज है और उसके सिर में ट्यूमर है। उसका अस्पताल में उपचार भी चल रहा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी की मौत और उसके जेल जाने के बाद उसकी बच्ची का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं बचता। दूसरे उसके जीवन का भी कोई भरोसा नहीं है। इसी लिए दिल पर पत्थर रखकर उसे अपनी बच्ची को भी मौत के घाट उतारना पड़ा।

दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या

रविवार की रात पति ने अपनी गर्भवती पत्नी व चार वर्ष की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। मृतका के मायके वालो ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में मृतका के पति समेत तीन लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतका के पिता इस्लाम निवासी मुरादनगर का आरोप है कि मुस्कान का पति, ससुर व जेठ उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व मुस्कान व उसका पति मुरादनगर गए थे।

उस समय उसने एक लाख दिए भी थे। उसने बताया कि रविवार की शाम मुस्कान की अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात हुई थी और उसने उसे बताया था कि दहेज में दो लाख रुपये न मिले तो वह उसकी हत्या कर देंगे। इससे पहले कि वह उसके पास जाते उन्हें सोमवार को करीब 6 बजे पुलिस से मुस्कान की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मृतका के पिता ने पति, ससुर व जेठ के विरूद्ध देहज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img