Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

क्रिकेट में गौना व बड़ौत की टीम ने जीत दर्ज की

जनवाणी संवाददाता |

बालैनी: श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन द्वारा चल रही समाजवादी स्पोर्ट लीग में तीसरे दिन दो टीम के बीच मुकाबला किया गया। इसमें गौना की टीम ने डौला और बड़ौत की टीम ने गढ़ी की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

शनिवार से बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन की तरफ से चल रही 12 दिवसीय समाजवादी स्पोर्ट लीग के तीसरे दिन पहला मुकाबला गौना और डौला की टीम के बीच हुआ। पहले खेलते हुए गौना टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे अधिक रन अमित ने 28 बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डौला की टीम 75 रन बनाकर आउट हो गयी। डौला की टीम ने 8 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच बड़ौत और गढ़ी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पहले खेलते हुए बड़ौत की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाये।

56 2 e1612798599185

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ी की टीम मात्र 98 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। बड़ौत की टीम ने 79 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चयन समाजवादी अखिलेश स्पोर्ट अकेडमी के लिए किया जाएगा।

जिसमें 10 खिलाड़ियों को 18 से 21 वर्ष की उम्र तक प्रत्येक माह 3000 रुपये मिलेंगे। कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खेल से भी वह अपना भविष्य बना सकते है। इसलिए वह समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले। इस अवसर सुनील गिरी, साधु गिरी, बिजेंद्र त्यागी, बालेश्वर त्यागी, इदरीश आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img