Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार

  • चार स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स को किया गया बाहर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: 85 यूपी बटालियन एनसीसी के दर्जनों कैडेटो ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

बुधवार को 85 यूपी बटालियन एनसीसी के दर्जनों कैडेटों वरुण, राहुल कुमार, हर्ष, नितिन, आदित्य मलिक, रोहित, सोनाली पंवार आदि ने डीएम जसजीत कौर को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देकर बताया कि 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली में कैडेट के रूप में वर्ष 2016-18 में रजिस्ट्रेशन होने के बाद एनसीसी के वार्षिक कार्यकम में शामिल होते रहे है। अच्छे प्रदर्शन के चलते बटालियन से ‘ए’ सर्टिफिकेट भी प्राप्त है।

जिसके बदले पूरी फीस जमा कराते हुए बटालियन की ओर से कैडेटों को वर्दी भी प्रदान की गई है। आरोप लगाया कि 9 फरवरी से 11 फरवरी तक नगर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल चल रहे एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं किया गया और बताया गया कि उनका कलेज एनसीसी से मान्य नहीं है। एनसीसी के कमान अधिकारियों से बात की गई तो कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं मिल सका।

कैडेटों ने जिलाधिकारी से अपने 4 वर्ष की मेहनत विफल हो जाने की पीड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाग न लेने से सभी कैडेट बी सर्टिफिकेट से वंचित रह जाएंगे। जिलाधिकारी ने कैडेटों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img