Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

व्यापारी से कार लूट कर भाग रहे तीन बदमाश पकड़े

  • तीन घण्टे तक चली मुठभेड़ के बाद मिली कामयाबी
  • पुलिस को बदमाशों को पकड़ने के लिए छोड़ने पड़े आंसू गैस गोले

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे से दिल्ली जा रहे एक व्यापारी को चार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। व्यापारी चलती गाड़ी से कूद गया। जिसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे। सूचना पर पुलिस में बदमाशों को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस व बदमाशो की मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। एक को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की हुई थी। पुलिस को तीन घण्टे की मसक्कत के बीच आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

रोहित कुमार जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन दिल्ली यमुना विहार के रहने वाले है। उनका बागपत में अमूल, डाबर, रेडेंट का थोक का काम है। बुधवार शाम को वह बागपत से वापिस जा रहे थे। उनकी कार दिल्ली यमनोत्री हाइवे पर जैसे ही वह तहसील के पास पहुँचा तभी चार बदमाश खिड़की खोलकर उनकी गाड़ी में घुस गए। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर उन्हें गाड़ी सीधी लेकर चलने के लिए कहा। वही एक बदमाश ने फायर किया।

55 2

मौका पाकर वह वही खिड़की खोलकर कूद गए। जिसके बाद बदमाशो ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में रखे तीन लाख रुपए भी वह लूट ले गए।वह चिल्लाता हुआ गाड़ी के पीछे भागा। वही इसकी सूचना किसी ने पाठशाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसओ रवेंद्र सिंह मय फोर्स गाड़ी लेकर दौड़ पड़े।

बदमाश गाड़ी लेकर साकरोद के जंगल में घुस गए। जिसपर पुलिस भी उनके पीछे पहुँच गई। वही चौकी पर मौजूद आरआरएफ व पीएससी ने भी जंगल को चारों ओर से घेर लिया। बदमाशो ने खुद को घिरा देख गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमे पुनीत पुत्र बब्बू निवासी नया सुभानपुर व रितेश लोनी घायल हो गए। वही एक बदमाश गन्ने के खेत मे घुस गया। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने ढाई घण्टे तक काबिंग की। उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन वह नही निकला।

जिसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत मे आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसके बदमाश भागने की फिराक में बाहर निकला, लेकिन खेतो के तारो में उलझ गया। जिसके बाद वह वापिस गन्ने के खेत मे घुस गया। पुलिस भी जब गन्ने के खेत मे घुसी तो वह भागने लगा। जिसपर पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने फायर कर दिया। जिसपर पुलिस ने भी फायर कर दिया।

जिसमें वह भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम गौरव बताया। वही उसने एक बदमाश के गन्ने के खेत मे ओर होने की जानकरी दी। जिसपर पुलिस ने सारा खेत छान मारा। लेकिन कोई हाथ नही लगा। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे व एक पिस्टल बरामद की।

56 3

मौके पर मौजूद रहे एसपी व एएसपी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस एसपी अभिषेक सिंह व एडिशनल एसपी मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुँच गए। करीब डेढ़ घँटे तक गन्ने के खेत मे छुपे बदमाश के पकड़े जाने तक वह पुलिस को गाईड करते रहे।

मौक़े पर जमा हुई भीड़ को हटाने में पुलिस के छूटे पसीने

जिस में पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ चल रही थी उस समय वहाँ भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगो के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस को उन्हें हटाने में कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। लेकिन भीड़ नही हटी। जिसके बाद गन्ने के खेत मे आंसू गैस के गोले छोड़ने के बाद जब उसका धुंआ चारो तरफ फैला तो भीड़ में भगदड़ मच गई। भीड़ तुरन्त ही वहाँ से तीतर बितर हो गई।

एसपी ने थपथपाई एसओ की पीठ

दिल्ली यमनोत्री हाइवे पर लूट की घटना होने के बाद एसओ रवेंद्र सिंह द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से एसपी अभिषेक सिंह काफी खुश नजर आए। उन्होंने सभी के सामने उनकी पीठ थपथपाई वहा मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने उनका तालियों से उत्साह वर्धन किया।

एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पकड़े गए बदमाशो का रिकार्ड की जांच की जा रही है।

एसओ रवेंद्र सिंह का कहना है कि लूट की घटना की जानकारी मिलते ही वह बदमाशो के पीछे दौड़ पड़े। उनकी अभी पीड़ित से भी बात नही हो पाई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img