Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

युवक की मौत का पीडित परिवार ने मांगा इंसाफ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शादी समारोह के दौरान कार की टक्कर मारकर युवक को मौत की नींद सुलाने के आरोपी व उसके परिजनों पर जानलेवा हमले करने का करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीडित परिवार का आरोप है कि आरोपी सत्ताधारी पार्टी से जुडे है और वह उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी रामलखन पुत्र रतिराम ने परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर थाना प्रभारी सहित अफसरों के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 16 फरवरी को उसकी पुत्री की शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान उनके रिश्तेदार प्रमोद पुत्र हरिकिशन निवासी बहादरपुर को कार ने टक्क र मारकर मौत के घाट उतार दिया था और काफी रिश्तेदारों को चोटें आई थी।

मौके पर ही भीड ने कार चालक सजल उर्फ लीलू ने अपने पिता विपिन अग्रवाल उर्फ टोनी को फोन करके कुछ लोगों को मौके पर बुलाया और जान से मारने की नीयत से उन पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की जिससे शादी में शामिल होने आए मेहमान घायल हो गए जिन्हे यहां से मेरठ रैफर किया गया। पीडित परिवार का आरोप है कि यह लोग सत्ताधारी पार्टी से जुडे हुए हैं और उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img