Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

छात्राओं व महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से हटने का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: नगर पंचायत में आयोजित गोष्ठी में चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि हमारे समाज में कुरीतियां बढ़ती जा रही है। जिनके खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। छात्राओं व महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से हटने तथा समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।

बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलवानी चाहिए। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने कहा कि बेटियों व महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सरकार द्वारा उनकी सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। इस मौके पर नगर पंचायत के सदस्यों ने महिला शक्ति के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाली बाला त्यागी को पगड़ी पहनाकर व पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने-अपने वार्ड़ में विकास कार्य करने वाली महिलाओं को चेयरपर्सन ने शॉल भेंट कर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। समाज को जागरूक करने वाली छात्राओं रचिा, मानवी, हिमानी, अंशुल, दीपांशी व पारूल को भी फूल माला पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में योगेन्द्र त्यागी, प्रवेश, अजीत सिंह, दिनेश त्यागी, सतीश पंवार, सचिन गोयल व सचिन कोरी सहित नगर पंचायत कार्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img