Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

स्नातकोत्तर परीक्षा स्थगित कराने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का जिले का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह से मिला। अभाविप पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार का ध्यान 27 फरवरी 2021 को विश्वविद्यालय की प्रतिबंधित अवकाश के तहत संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय अवकाश कराने व उस दिन होने वाली स्नातकोत्तर की परीक्षा को स्थगित कराने की
मांग की।

जिला संयोजक हर्ष हार्दिक ने बताया विश्वविद्यालय के अनुसार सेमेस्टर परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 90 दिवस का शैक्षिक दिवस होना चाहिए, लेकिन इस सेमेस्टर में आंतरिक परीक्षा एवं अवकाश की संख्या के आधार पर अधिकतम 34 दिन का शिक्षण कार्य ही हो पाएगा, क्योंकि स्नातकोत्तर कक्षा के प्रवेश 20 जनवरी 2021 तक हुए थे तथा प्रथम शैक्षिक दिवस 20 जनवरी 2021 के बाद से प्रारंभ हुआ।

परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि स्नातकोत्तर कक्षाओं की होने वाली परीक्षाओं की तिथियों को स्थगित किया जाए या परीक्षा से संबंधित कोर्स में कटौती की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि जिला संगठन मंत्री पारस चैधरी नगर मंत्री सागर सिरोही मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img