Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

एसटीएफ ने चुनाव के लिए लाई गई 159 पेटी अवैध शराब पकड़ी

  • झिंझाना के गांव सांपला में एसटीएफ ने की थी छापेमारी

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: एसटीएफ मेरठ ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव सांपला में छापेमारी की जहां से पुलिस ने एक ट्रॉली में भरी अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों रुपये में बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

शुक्रवार की सुबह एसटीएफ मेरठ को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ के इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार अपनी टीम व झिंझाना थाना पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र के गांव सांपला में छापेमारी करने पहुंचे। एसटीएफ वहां से ट्राली के अंदर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है जिसमें अग्रेजी व देशी शराब की पेटी भरी हुई थी। जखीरे के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने नाम मोहित पुत्र विनोद, सलभ पुत्र अनिल निवासीगण मुंडेट खादर थाना थानाभवन बताए हैं।

ट्राली के अंदर 40 पेटी (बोतल) 45 पेटी (पव्वा) अग्रेजी शराब व 74 पेटी (बोतल) देशी शराब तथा आरोपियों के कब्जे से 27 हजार रुपये नकद बरामद किए। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। पकड़े गए दोनों आरोपियों मोहित व सलभ के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्होंने कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया गांव सांपला के जंगल से ट्राली में भरी अवैध शराब की 159 पेटी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी फरार हो गये है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायत चुनाव के लिए लाई गई थी शराब

त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर जहां जनपद पुलिस अलर्ट है वहीं एसटीएफ मेरठ ने गांव सांपला से अवैध शराब का जखीरा पकड़कर झिंझाना पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े कर दिए। गांव में बड़े पैमाने पर शराब का जखीरा रखा गया था लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। हरियाणा के बार्डर के समीपवर्ती गांवो में अवैध शराब के साथ कच्ची शराब बनाने का धंधा पुराने समय से चला आ रहा है। वहीं पुलिस और आबकारी की कार्रवाई नहीं होने से इस कारोबार से जुडे लोगों के हौंसले बुलंद है। वहीं गांव मे चर्चा है कि जिस घेर से पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकडा है, पुलिस ने अपने अपने प्रेस नोट में उसे क्लीनचिट दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img