Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विधायक सहेन्द्र सिंह ने उठाए विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: लखनऊ मे बजट सत्र के दौरान छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुददों को सदन मे उठाया। उन्होंने किरठल गांव मे निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की चार दीवारी कराकर शैक्षिक सत्र प्रारम्भ कराने का मुददा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के समक्ष उठाया।

बताया कि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सत्र संचालन कराने की अत्यंत आवश्यक है। जिससे क्षेत्र के युवाओं के शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरस्थ स्थानों पर ना जाना पड़े। बूढ्पुर व लूम्ब गांवों के उप स्वास्थ्य केन्द्रों को चालू कराने की मांग की।

रमाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व टीकरी के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी और आवश्यक चिकित्सा उपकरण न होने के कारण मरीजों को होने वाली समस्याओं के निराकरण करते हुए रिक्त पदों पर डॉक्टरों की तैनाती व जरूरी उपकरणो की पूर्ति कराने का मुद्दा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया।

इसके बाद विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र छपरौली के ग्राम सूप राजपुर, धनौरा टीकरी व गांगनौली मे बीमार व चोटिल पशुओ के उपचार व देखभाल हेतु पशु चिकित्सालय का निर्माण कराने का मुद्दा पशुधन मंत्री के समक्ष उठाया।

उन्हें बताया कि बागपत जिला कृषि प्रधान है। गांवों में पशु चिकित्सालय न होने के कारण किसानों को अपने बीमार व चोटिल पशुओं का ईलाज़ गांव से बाहर के पशु चिकित्सालयों में या निजी पशु चिकित्सकों से कराना पड़ता है।इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img