Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जैन मिलन के मनोज अध्यक्ष व मंत्री महेश जैन बने

  • जैन मिलन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: जैन मिलन खेकड़ा के वार्षिक चुनाव में मनोज जैन अध्यक्ष और महेश जैन मंत्री चुने गए। उन्होंने समाज हित के कार्य करने का आश्वासन दिया।

जैन मिलन खेकड़ा की सभा अंकुश जैन के निवास स्थान पर महेश जैन की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन संजय जैन ने किया। सभा की शुरूआत णमोकार महामंत्र और महावीर प्रार्थना से की गई। चुनाव अधिकारी जनेश्वर दयाल जैन की देखरेख में सम्पन्न हुए।

सभी की सहमति से मनोज जैन अध्यक्ष, महेश चंद जैन मंत्री, संजय जैन कोषाध्यक्ष, सुशील जैन उपाध्यक्ष, अंकुश जैन उप मंत्री, मुनील कुमार जैन धार्मिक मंत्री, सुमेर जैन, वीरदमन जैन टूरमंत्री, संजय जैन प्रचार मंत्री नियुक्त किए गए।

74

नव चयनित समिति ने कहा कि वह समाज के हितों को ध्यान में रखकर कार्ये करेंगे। समाज का जो भी कार्य होगा उसे वह पूरी प्राथमिकता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाना होगा। सभा में शांतिनाथ स्कूल खेकड़ा में एक प्याऊ लगवाने की सभी ने सहमति जताई। भारतीय जैन मिलन के मेरठ अधिवेशन में जनेश्वर दयाल जैन को वीर आॅफ द ईयर सम्मान से सम्मानित करने पर सभी सदस्यों ने उनको बधाई दी।

76

सभा में निर्णय लिया गया कि जल्द ही जैन मिलन की नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। सभा की समाप्ति पंच परमेष्ठी से की गई। सभा में उपस्थित राकेश कुमार जैन, मुनील कुमार जैन, सुमेर चंद जैन, नितिन कुमार जैन, संजय जैन, सुरेंद्र जैन, महेश जैन, मनीष जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img