Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी पर महिलाओं को मिलेगा सम्मान

  • सोशल मीडिया, ई-मेल, ट्वीटर, फेसबुक पेज पर महिला व किशोरी भेज सकती है अपनी कहानी
  • कहानियों का चयन करने के लिए नौ सदस्य समिति का गठन, पीओ डूडा को बनाया अध्यक्ष
  • कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर डीएम ने दी जानकारी, आठ मार्च को होगा कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि आठ मार्च को बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी पर महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा और उनको ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। साथ ही एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा। जनपद में महिलाएं व किशोरी अपनील कहानी सोशल मीडिया, ई-मेल, ट्वीटर, फेसबुक पेज या डाक से विकास भवन स्थित कार्यालय से भेज सकती है।

इनका चयन करने के लिए नौ सदस्य महिला अधिकारियों की समिति बनायी गयी है। समिति का अध्यक्ष पीओ डूडा को बनाया गया है। यह समिति 25 से 50 महिलाओं का चयन करेगी और उसके बाद उनको कार्यक्रम में मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रेसवार्ता करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संघर्षित महिलाओं की वास्तविक कहानी को दर्शाएगी।

उनका उद्देश्य ऐसी बेटियों व महिलाओं की कहानी को सभी के सामने लाना है, जिन्होंने अपने साहस व हौंसले से हर विपरित परिस्थितियों को परास्त कर जीवन में एक मुकाम को हासिल किया है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं व किशोरियों द्वारा किए गए ऐसे प्रयास जो समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति के लिए किए जा रहे है उन्हें सभी के सामने लाना है।

महिलाएं व किशोरियां अपनी कहानी ई-मेल[email protected], फेसबुक पेज Bemisalbaghpat, टवीटर@bemisalbaghpat पर अद्वितीय नारी को शीर्ष बनाकर अपनी कहानी व फोटो को भेज सकते है। यदि कोई डाक से भेजना चाहता है तो वह विकास भवन स्थित प्रथम तल कमरा नंबर दस पर भेज सकता है और इसके लिए समिति का गठन किया गया और उनके पास जो कहानी आएगी उनमें से 25 से 50 कहानियों का चयन किया जाएगा।

समिति में डूडा परियोजना अधिकारी रजनी पुुंडीर अध्यक्ष, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सदस्य/सचिव, जिला दिव्यांगजन अधिकारी स्वीटी चौधरी, बीडीओ बागपत स्मृति अवस्थी, बीडीओ पिलाना सोनिका चौधरी, संरक्षण अधिकारी दीपांजलि, प्रोफेसर डा. विद्योत्मा, राजकीय कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या डा. प्रीति शर्मा, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय संगीता शर्मा शामिल है।

डीएम राजकमल यादव ने बताया कि चुनिंदा कहानियों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद का ब्रांड एंबेसडर, प्रेरणा स्त्रोत, ब्रांड दूत से नाम चुना जाएगा और इसके लिए एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img