Home Uttar Pradesh News Shamli आरएसएस की लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बने अंकित गोयल

आरएसएस की लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बने अंकित गोयल

0
आरएसएस की लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बने अंकित गोयल
  • उद्योग-उद्यमियों के हितों की रक्षा करता है लघु उद्योग भारती

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: औद्योगिक क्षेत्र की कैरीयर व्हील्स प्राइवेट लिमिडेट में लघु उद्योग भारती की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सहारनपुर मंडल प्रभारी ने उद्योग, उद्योगपतियों व कामगारों के हितों की रक्षा की बात की। वहीं उद्यमी अंकित गोयल को विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

शनिवार देर शाम को शामली शहर की प्रमुख कैरीयर व्हील्स प्रतिष्ठान में आरएसएस की विंग लघु उद्योग भारती की मीटिंग में पहुंचे सहारनपुर मंडल प्रभारी अनुपम गुप्ता ने बताया कि यह विंग उद्योगों, उद्योगपतियों और कामगारों के हितों की रक्षा करने और उनकी बात को सरकारों तक पहुंचाने में सक्षम है।

उत्तर प्रदेश में 60 जनपदो में इकाइयां कार्यरत हैं जिसमें 4000 से ज्यादा सदस्य हैं, लघु उद्योग भारती एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है जो उद्योगों का चिंतन और मनन करता है। अनुपम गुप्ता ने शामली के संयोजक विनीत संगल व सहसंयोजक अंकित गोयल के नेतृत्व में सभा करते हुए सर्वसम्मति से अंकित गोयल को जिलाध्यक्ष पद पर नामित किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जनक राज भाटिया व संभाग अध्यक्ष कुलभूषण ने अंकित गोयल को शामली का जिलाध्यक्ष व रोहित गर्ग को जिला महामंत्री घोषित किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि शुरूआत में 27 उद्यमियों को आजीवन सदस्य बनाया गया और उसके चेक अनुपम गुप्ता को सौंपे।

इस मौके पर प्रमुख उद्यमी संरक्षक अशोक बंसल, आईआईए उपाध्यक्ष आशीष जैन, आईआईए के महासचिव अनुज गर्ग, साइमा महासचिव अमित जैन, निखिल एरन, सुधाकर आर्य, मुकेश जिंदल, भारत मित्तल, अभिषेक जैन, आशीष अग्रवाल, नितेश जिंदल, विशाल गुप्ता, योगेश शर्मा, अनिल गोयल, वरुण जैन, कशिश संगल व सहारनपुर से आए अंकित कंसल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।