Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

कैंसर, हृदय और पेट-आंत समेत 1452 मरीजों को दिया परामर्श

  • लायंस क्लब क्राउंन, जेपी हॉस्पिटल ने लगाया निशुल्क कैंप

जनवाणी संवाददाता |

शामली: लायंस क्लब शामली क्राउन के तत्वावधान में जेपी हॉस्पिटल नोएडा के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे मरीजों ने डाक्टरों से परामर्श लेकर लाभ उठाया।

रविवार को शामली शहर के दुर्गा प्रसाद स्कूल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा कैंप का उद्घाटन विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पिछडा आयोग के सदस्य जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विधायक शामली तेजेन्द्र निर्वाल ने संपूर्ण क्लब परिवार को मानव मात्र की सेवा के लिए साधुवाद दिया और इस प्रकार के कार्यक्रमों में सदैव अपना सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने नोएडा, सहारनपुर और शामली से आए डाक्टरों की सेवा कार्य की सराहना की।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जसवंत सैनी ने बताया की जेपी हॉस्पिटल न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में वरन मानव मात्र की सेवा में भी सदा से अग्रणी रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग तथा पेट व आंत के विशेषज्ञ चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद शामली के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा मानव को रोगों से बचाने का कार्य ईश्वर के रूप में धरती पर मौजूद चिकित्सक ही
करते हैं।

05 8

कैंप संयोजक लायन गौरव गोयल ने बताया कि जेपी हॉस्पिटल से कैंसर विशेषज्ञ डा. अभिषेक गुलिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. गुरप्रीत सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मनसूर अली, पेट व आंत रोग विशेषज्ञ डा. एसएन दास, जनरल फिजीशियन डा. बीएस अगरकर ने कैंप में आए 1452 मरीजों को परामर्श देकर दवाई लिखी।

शामली से सचिन रोहिला ने फेफड़ों व दमे के रोगियों की जांच तथा हेपेटाइटिस बी व सी के निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। लायन डॉक्टर अर्जुन वर्मा ने बताया कि जेपी हॉस्पिटल के अतिरिक्त शामली से विशेष रुप से डॉक्टर सुकृति गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा. मुकुट मोहन सिंघल त्वचा रोग विशेषज्ञ, डा. मीनल वशिष्ठ फिजियोथैरेपी तथा सहारनपुर से डा. विजय वर्मा एवं डा. प्रणय दंत चिकित्सक के रूप में पहुंचे थे।

लायंस क्लब शामली क्राउन के गुरु वशिष्ठ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज मालेंडी के 25 से भी अधिक पैरा मेडिकल व नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर नीरज वशिष्ठ के निर्देशन में सहयोग दिया।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष लायन आशु गर्ग, पूर्व अध्यक्ष लायन डा. नीलेश वशिष्ठ, अजय संगल, विजय शर्मा, अंकुर गोयल, अमित श्याम, विनीत गोयल, वैभव प्रकाश गोयल, राहुल वर्मा, राहुल गर्ग, गौरव मित्तल, संदीप जिंदल, अरुण गर्ग, रामगोपाल शर्मा, डा. नीरज वशिष्ठ, डा. मीनल वशिष्ठ, प्रशांत सिंघल, प्रभात मित्तल, रूपेश गुप्ता, रूपेश गर्ग, प्रदीप विश्वकर्मा संजय संगल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img