Home Uttar Pradesh News Shamli शामली के निशानेबाजों ने नोएडा में जीत चार पदक

शामली के निशानेबाजों ने नोएडा में जीत चार पदक

0
शामली के निशानेबाजों ने नोएडा में जीत चार पदक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नोएडा में आयोजित 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने एयर पिस्टल वर्ग में 4 पदक प्राप्त किये।

शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 26 फरवरी से 5 मार्च तक यह प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में मीत नैन ने 371/400 अंकों के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल टीम वर्ग में अक्षय कुमार, प्रशांत कुमार एवं पारस पंवार ने शामली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

इनके साथ ही सोनल तोमर, विकल्प देशवाल, मंटू कुमार, निखिल पंवार, वैभव कालखण्डे, वंश चौधरी, ऋषभ चौधरी, प्रीत नैन, अनु नैन, पुलकित राठी, मयंक चौधरी, गुलजार, मयंक शर्मा, दीपक चौधरी, सौरभ चौधरी, विशाल चौधरी ने नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

यह प्रतियोगिता मार्च माह के अंत में जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होगी। रविवार को खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मुकेश चौधरी, डा. चंद्रबलि पटेल, डा. सौरभ पांडेय, वर्तिका चौहान, आस्था चौधरी, सागर खाटीयान आदि उपस्थित रहे।