Home Uttar Pradesh News Shamli साकिर अली ने 15 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

साकिर अली ने 15 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

0
साकिर अली ने 15 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड

जनवाणी संवाददाता |

शामली: 6 व 7 मार्च को गाजियाबाद में यूपी स्टेट एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों के सैकडों खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। शामली जनपद के गांव चूनसा निवासी साकिर अली पुत्र मेहरदीन ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 1500 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड प्राप्त किया।

जिसका नेशनल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी चयन किया गया। इससे पहले भी साकिर अली 2018 में हरियाणा के पंचकुला में नेशनल गेम्स खेल चुके है। रविवार को साकिर अली का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया।