Home Uttar Pradesh News Shamli वन स्टाप सेंटर की सुमन क्रॉस कंट्री दौड़ में रही प्रथम

वन स्टाप सेंटर की सुमन क्रॉस कंट्री दौड़ में रही प्रथम

0
वन स्टाप सेंटर की सुमन क्रॉस कंट्री दौड़ में रही प्रथम
  • डीएम ने विजेता धावक को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
  • महिला दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को जनपद स्तरीय महिला क्रांस कंट्री दौड एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय महिला क्रांस कंट्री दौड एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माजरा रोड पर देव गार्डन के निकट दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जिसमें जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसडीएम ऊन मणि अरोरा, जिला खनन अधिकारी रंजना सिंह समेत जिलेभर में तैनात महिला अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ शहर के माजरा रोड से प्रारंभ होकर शहर के मालैंडी रोड स्थित शहीद उधम सिंह ग्राणी स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई।

02 8

क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाली वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सुमन देवी को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दौड़ में प्रतिभागी समस्त महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त डीएम ने 40 महिला मंगल दलों प्रोत्साहित खेल किट भी उपलब्ध कराई। जिसके बाद बाद जिलेभर से आई विभिन्न बालिका टीमों द्वारा एक कबडडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में तहसील ऊन के ग्राम लपराना की टीम विजय रही। का इस अवसर पर विजेता टीमों को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एसडीएम शामली संदीप कुमार, एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरिशंकर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शामली काशीनाथ यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी शामली एमएस तोमर, सहित महिला अधिकारियों के रूप में बीएस गीता,जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी देवी, भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह, खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह आदि उपस्थित रहे।