Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

…यकीन नहीं, मैंने पिता की हत्या की ?

  • परिजनों ने छुड़वा दी थी शराब, पांच माह बाद शराब पीकर उठाया आत्मघाती कदम
  • जिस्म के आधे हिस्से पर लकवा, काम धंधा भी हो चुका था खत्म

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिता की हत्या के आरोप में थाने की हवालात की सलाखों के पीछे कौने में बैठा किशन बुरी तरह से टूट चुका है। उसे यकीन हो पा रहा कि पिता विनोद को मार डाला। नशा जब पूरी तरह से उतर चुका तो अहसास हुआ कि उसके हाथों कितना बड़ा गुनाह हो गया है।

ऐसा करना तो दूर की बात उसका कहना है कि कभी सपने में भी ऐसा गुनाह करने की बात वह सोच भी नहीं सकता, लेकिन जो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, वो हकीकत में उसने कर दिया। अब उसकी बाकी की जिंदगी सलाखों के पीछे ही बीतेगी।

शराब की थी बुरी लत

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसको शराब की बुरी लत थी। इतनी बुरी कि परिजनों ने उसको नशा मुक्ति केंद्र में भेज दिया था। नशा मुक्ति केंद्र के अनुशासित कठोर जीवन गुजारने क बाद उसने शराब को छोड़ दिया था। शराब की लत उसे नहीं रही थी, लेकिन उसके शरीर के एक हिस्से पर लकवा मार गया।

मुफलिसी में जी रहा था

पुलिस ने मीडिया में आयी खबरों जिनमें दो करोड़ का कर्जा या फिर सट्टे जुए की लत को एक सिरे से खारिज कर दिया। ऐसा कुछ भी नहीं था। हकीकत तो यह है कि वो मुफलिसी में जी रहा था। उसका काम धंधा भी अब नहीं रहा था। कारोबारी हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर सराफा में दुकान होने के बाद भी गुजारे लायक भी नहीं कमा पाता था।

दोस्तों ने पिला दी थी

पूछताछ में पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को दुकान से जल्दी लौट आया था। रास्ते में दोस्तों ने उसको पिला दी थी। शराब पीते ही मानों दिमाग में दबा बैठा शैतान जाग गया था। वह सीधे अपने घर पहुंचा। सामने पत्नी कोमल दिखाई दी। जाते ही कोमल पर बरस पड़ा। उससे कहा कि उसकी बर्बादी का कारण तू ही है।

इतना कहते ही टारगेट करते हुए फायर कर दिया। वह तेजी से कमरे की ओर भागी और खुद को बचाने के लिए भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। गोली की आवाज सुनकर पिता ऊपर की ओर भागे। पत्नी को टारगेट कर दूसरा फायर कर दिया। जो पिता के जा लगा और उनकी मौत हो गयी।

पुलिस की ओर से हत्या के प्रयास का मुकदमा

हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस की ओर से भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की। जिसके चलते हत्या के प्रयास व आर्म्स ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोर्ट में पेश कर पिता के हत्यारोपी को आज ही जेल भेजा जाएगा।

भाई ने दी पिता की हत्या की तहरीर

हत्यारोपी किशन परिवार में सबसे बड़ा है। उसके खिलाफ पिता की हत्या की तहरीर छोटे भाई गोपाल ने दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोपाल से छोटा रामू है, जो पिता को गोली लगने के बाद उन्हें केएमसी लेकर पहुंचा था।

सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार, बाजार रहा बंद

गांधी ज्वेलर्स के मालिक विनोद वर्मा का रविवार दोपहर करीब तीन बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर हत्या की घटना को लेकर शहर सराफा स्थित जोहरी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। बाजार के सभी व्यापारी संत कुमार वर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे मेडिकल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव करीब दो बजे मिला। शव को पहले घर लाया गया, लेकिन 10 मिनट बाद ही शव को लेकर रिश्तेदार सूरजकुंड के लिए निकल गए। सबसे छोटे बेटे रामू ने मुखाग्नि दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img