जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी थानों पर महिला सुरक्षा समितियों की बैठक आयोजित कर महिलाओं को सभी थाने पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर तथा समाज में फैली असमानता को दूर करने तथा महिलाओं के हौसले को बुलंद करने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।


थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र पल राणा एवं महिला उपनिरीक्षक रितु काजल तथा सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी सहित अन्य सभी थानों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

