Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

ठगा गया पैसा मांगने पर सिर में रॉड मारकर की किसान की हत्या

  • आरोपी ने आदिल के शव को गन्ने के खेत में छिपाया
  • पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ, आरोपी ने उगले दिए राज

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: गांव अजीपुरा रानी में डेरी उद्योग के नाम पर लोन दिलाने के लिए दो लाख रुपये ठगने के बाद किसान को फोन कर बुला कर सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद किसान के शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करने के सभी राज उगल दिए। इसके बाद शव को भी बरामद करा दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अजीपुरा रानी निवासी शेख आदिल पुत्र अल्लादिया उम्र करीब 40 वर्ष बुधवार की दोपहर अपने घर से गायब हो गया।

देर शाम तक जब आदिल जब अपने घर नहीं आया तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को अनुज पुत्र कुशलपाल पर हत्या करने का शक भी जताया।

आदिल के परिजनों की माने तो अनुज ने आदिल को डेरी उद्योग लगाने के लिए 50 लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब आरोपी अनुज से दो लाख रुपये मांगे तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आदिल की हत्या कर दी।

थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अनुज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा राज उगल दिया। अनुज ने आदिल की हत्या लोहे की रॉड मारकर करना कबूल किया। इसके बाद अनुज की निशानदेही पर गांव मानवाला के पास गन्ने के खेत में आदिल का शव भी बरामद करा दिया।

पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। आरोपी ने हत्या में तीन अन्य साथियों के नाम भी बताने पर उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img