Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

फरवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने अश्विन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का ‘महीने (फरवरी) का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया। अश्विन के हरफनमौला खेल से भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को 3-1 से जीत कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की।

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को महीने का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि अश्विन ने इस दौरान खेले गए तीन टेस्ट मैचों में 24 विकेट चटकाने के अलावा चेन्नई में दूसरी पारी में 106 रन का शानदार योगदान देकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के रूख को मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इन मैचों में कुल 176 रन का योगदान दिया।

उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे मैच में अपने टेस्ट विकेट की संख्या को 400 के पार पहुंचाया। अश्विन के साथ इस सूची में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (333 रन और छह विकेट) और वेस्टइंडीज के पदार्पण कर रहे खिलाड़ी कायल मायर्स को नामांकन मिला था।

मायर्स ने बांग्लादेश के साथ सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 210 रन बनाए थे जिससे उनकी टीम ने 395 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल किया था। आईसीसी ने कहा कि इन मैचों में कुल 176 रन बनाने और 24 विकेट लेने के लिए अश्विन को पुरुष वर्ग में फरवरी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

टैमी ब्यूमोंट ने इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेल कुल 231 रन बनाए थे। आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य इयान बिशप ने अश्विन के प्रदर्शन पर कहा कि अश्विन लगातार विकेट चटकाने में सफल रहे जिससे भारतीय टीम अहम सीरीज में अपना दबदबा बना सकी।

दूसरे टेस्ट में उनकी शतकीय पारी काफी अहम थी क्योंकि वह ऐसे समय आई थी जब इंग्लैंड की टीम मैच में वापसी कर रही थी। ब्यूमोंट के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी तीन अर्धशतकीय पारियों में से दो ने टीम को मैच जीतने में मदद की। हर महीने दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों में विजेताओं का चयन वोटिंग अकादमी करती है जिसमें क्रिकेट जगत के जाने माने सदस्यों को जगह मिली है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img