Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

सीसीएसयू में 55 को स्वर्ण, कृषि विवि में 302 को डिग्री

  • दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिए पदक
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेडल धारकों को किया आॅनलाइन संबोधित
  • गुजरात विवि के पूर्व कुलपति ने छात्रों को बताए सफलता के मूलमंत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में मंगलवार को 32वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल नहीं पहुंची। मगर उन्होंने मेडल धारकों को राजभवन से आॅनलाइन संबोधित किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 55 स्वर्ण पदक छात्र-छात्राओं को प्रदान किए।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेडल धारकों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व व्यक्तिवाद की ओर बढ़ रहा है। जिसमें सुख का अभाव है। छात्रों में सार्वजनिक भावनाओं का भाव जागृत होना चाहिए।

08 12

विवि के नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विवि कुलपति प्रो.एनके तनेजा ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह में 55 मेधावियों को उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक दिए गए है, जो कि पहले कुलाधिपति द्वारा दिए जाने थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में मौजूद न होने की वजह से यह मेडल उप मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए।

02 12

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि समारोह में 80 फीसदी बेटियों को मेडल दिए गए हैं, जो बेहद गर्व की बात है। इससे साफ हो जाता है कि बेटियां निरंतर आगे बढ़ रही है। ग्रामीण परिवेश में बेटियों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आज समय बदल गया है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाए जाने लगा है। लड़के अगर नहीं पढ़ेंगे तो 29 नवंबर को उत्तर प्रदेश में पुरुष दिवस मनाना पड़ेगा।

वहीं डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि तीन निजी विवि स्थापित होने जा रहे है। सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़। इनके स्थापित होने से शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मेरठ में खेल विवि तैयारी करने की तैयारी में लगी हुई है यह योजना जल्द ही सार्थक होने वाली है। आॅनलाइन माध्यम से जुड़ी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विवि ने कोरोना काल में अच्छा काम किया है।

शैक्षिक प्रमाणपत्रों को आॅनलाइन किया जा रहा है और परीक्षाएं भी नकलविहीन कराई जा रही है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रकिया अंतिम चरण में है। नई शिक्षा नीति में अंतर्राष्ट्रीयकरण पर जोर दिया जा रहा है। आस्ट्रेलिया विवि के कैंपस उत्तर प्रदेश में खोलने की तैयारी भी की जा रही है।

गुजरात विवि के पूर्व कुलपति प्रो.एमएन पटेल ने छात्र-छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र बताए और कहा कि कभी भी अपनी समक्षताओं पर संदेह नहीं करना चाहिए। वहीं उन्होंने अपने भाषण में तेंदुलकर की आत्मकथा का जिक्र भी किया और कहा कि तेंदुलकर हमेशा अपने पिता से कहा करते थे कि सफलता के लिए शार्टकट का कभी प्रयोग न करें।

समारोह के अंत में विवि स्थित राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के दर्शन लाल अरोड़ा, सूर्य प्रकाश टोंक, विधायक सतवीर त्यागी, एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, विवि प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

09 12

इन मेधावियों को दिए मेडल

  • मुकुल चौधरी कुलाधिपति स्वर्ण पदक।
  • शोभित शर्मा पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक।
  • प्रवीण कुमार चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार।
  • प्रांशु वर्मा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार।

इनको मिले प्रायोजित पदक

निष्ठा, शिवांगी, सुरभि, जैनेंद्र, रेखा, चिराग, समीरा, सौम्या, विंध्या, असरार, कशिश, अनिका, सचिन, प्रिंस, शगुफ्ता, अपर्णा, पूजा, शैफाली, स्नेहा, सोनल, शुभा, पूजा, नेहा, रुचि, शनि और प्रियंका।

इस प्रकार दिए गए मेडल

  • एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक
  • दो डा. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक

तीन किसान ट्रस्ट चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुस्कार

  • 13 प्रायोजित स्वर्ण पदक
  • 19 कुलपति स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र
  • 20 विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र
  • 21 डी लिट
  • 35 पीएचडी एवं एलएलडी 2020
  • 48 चिकित्सा संकाय 2020
  • 96 विवि परिसर 2020
  • 97 प्रायोजित स्वर्ण पदक 2019
  • 98 कुलपति स्वर्ण पदक एवं विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र 2019
  • 99 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र 2019

ये था समय

  • अतिथिगृह में आगमन का समय 9:45
  • अतिथिगृह में प्रस्थान का समय 9:50
  • नेताजी सुभाषचंद्र प्रेक्षागृह में आने का सामस 9:53
  • शोभा यात्रा परिधान धारण 9:55
  • प्रेक्षागृह में प्रस्थान 10:02
  • दीप प्रज्ज्वलन 10:06
  • शुभारंभ की घोषणा 10:09
  • मेडल वितरण का समय 10:32
  • अतिथिगृह में आगमन का समय 9:45

इस प्रकार हुआ शुरू

  • अतिथिगृह में प्रस्थान का समय 10:05
  • नेताजी सुभाषचंद्र प्रेक्षागृह में आने का सामस 10:10
  • शोभा यात्रा परिधान धारण 10:28
  • प्रेक्षागृह में प्रस्थान 10:30
  • दीप प्रज्ज्वलन 10:32
  • शुभारंभ की घोषणा 10:34
  • मेडल वितरण का समय 10:49

मेडल, डिग्रियां लेकर उत्साहित हुए छात्र-छात्राएं

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित हुए 13वें दीक्षांत समारोह में मेडल एवं डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। समारोह में सात छात्रों को मेडल एवं 302 को डिग्रियां वितरित की गई।

सम्मान पाकर अभिभूत नजर आए छात्रों ने सिर्फ एक ही बात कही कि उनका मकसद देश सेवा करना है। समारोह में कृषि विवि के कुलसचिव डा. बीआर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डा. त्रिलोचन महापात्रा को शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिह्न देकर कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने स्वागत किया।

कुलाधिपति से मेडल लेकर उत्साहित नजर आई प्रिया

इस बार दीक्षांत समारोह में रुड़की रोड स्थित कोणार्क कालोनी की रहने वाली प्रिया शर्मा को कुलाधिपति मेडल के लिए चयनित किया गया था। बीएससी बैंच 2016 की छात्रा प्रिया शर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व कुलपति कांस्य पदक मिला। उसका कहना था कि वह मेडल पाकर बेहद उत्साहित है। अब उसका सपना है कि वह वैज्ञानिक बनकर कृषि क्षेत्र में कार्य करे।

कुलपति स्वर्ण मिला तो आंख भर आई

स्नेह यादव को कुलपति स्वर्ण पदक मिला। स्नेहा का बीएससी ऐजी 2016 बैच रहा। वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। मेडल मिलने पर उनका कहना था कि उनकी अगली थीम एक वैज्ञानिक बनकर किसानों के हित में काम करना है।

मेडल मिलते ही खुशी से झूम उठा विपिन

विपिन कुमार को समारोह में कुलपति रजत पदक मिला। विपिन का बीएससी ऐजी 2016 बैच रहा। वह मूलरूप से सीतापुर के रहने वाले है। विपिन का साफ कहना है कि जब उन्हे मेडल मिला तो वह खुशी से झूम उठे।

मेडल मिलते ही नहीं रुके खुशी के आंसू

समारोह में सरधना निवासी अनमोल सैनी को कुलपति स्वर्ण पदक मिला। पदक मिलते ही वह खुशी से झूम उठी। उत्साहित नजर आई अनमोल का कहना था कि फूड टैक्रालॉजी पर काम करना चाहती है। नए-नए काम करेंगे तो सभी को खाना मुहैया हो सकेगा।

रिसर्च करना रहेगा मकसद

कुलपति कांस्य पदक विनीश रंजन श्रीवास्तव को मिला। वह मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला है। जो वर्तमान में बीएचयू विवि से एमटेक कर रहा है। बॉयोकमिकल इंजीनियरिंग से रिसर्च करना उसका मकसद है।

पशुओं की नस्ल सुधार पर करेगी काम

समारोह में बीटेक की छात्रा स्वेता यादव को कुलपति रजत पदक मिला। वह पीएचडी करना चाहती है। जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से पशुओं की नस्ल सुधार पर काम करेंगे।

स्वाति को मिली वाणिज्य में पीएचडी की उपाधि

स्वाति शर्मा को अपने शोध कार्य पूरा करने के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई है। उन्होंने यह शोध मेरठ कालेज के सहआचार्य डा. मनोज अग्रवाल के निर्देशन में पूर्ण किया है।

डा. स्वाति शर्मा गत 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है व विश्वविद्यालय की सहायक कुलनुशासक भी है। उनके कई शोध पत्र भी यूजीसी केयर व स्कोपस जर्नल्स में प्रकाशित हुए है। शोध उपाधि प्राप्त होने पर समस्त शिक्षकों व ने उन्हें बधाई दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img