Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में रूप में मनाया रासेयो शिविर

  • वीरा कालेज में रासेयो शिविर के पंचम दिवस का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं दिवतीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का आयोजन धर्मनगरी एवं तिमरपुर में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में किया गया। सभी छात्र/छात्राओं ने चार्ट एवं पोस्टर के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कुपोषण के बारे में सन्देश दिया।

संस्था प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि बीमार होने के बाद इलाज करने से अच्छा है कि बीमारियों से बचाव के तरीकों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बताया कि जीवन में एक व्यवस्थित दिनचर्या एवं उचित पोषक आहार का होना अत्यंत आवश्यक है क्योकि ज्यादातर बीमारियां अव्यवस्थित दिनचर्या जैसे गलत समय पर सोना, जागना, कम नींद लेना एवं उचित पोषक आहार न लेने के कारण होती है।

उचित व्यायाम व्यवस्थित दिनचर्या एवं पोषक आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो बीमारियों को रोकने में अहम भूमिका निभाती है। हमें छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के लिए दवाईयां नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि हमारे शरीर में ही रोगो को ठीक करने की क्षमता होती है। संस्था सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा एवं कुंवरानी रूचि वीरा, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कैंपस निदेशक उमेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य प्रो. डा. महेंद्र सिंह कौरव, एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक भारद्धाज एवं शिक्षकगण डा. अजय राणा, डा. शबनम, राहुल गौतम, राजकुमार, मुकेश कुमार, एकता त्यागी, प्रीतम सैनी आदि को बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img