Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

जमीनी विवाद में लकड़ी से पीट-पीटकर दादा की हत्या

  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को
  • फरार पोते की तलाश में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो।

अफजलगढ़: एक शराबी पोते ने जमीनी विवाद को लेकर अपने दादा की लकड़ी व ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पोता हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के कासमपुरगढ़ी निवासी अमीर हुसैन (70वर्ष) घर में अकेला रहता था। उसके तीन पुत्र हैं, जिनमें एक बेटे शेर अली की मृत्यु हो चुकी है। शेर अली का 22 वर्षीय पुत्र दिलशेर अपनी मां के साथ सहारनपुर, शाहिद हुसैन गांव व एक पुत्र गोवा में रहता है। दो दिन पहले ही शेर अली का बेटा दिलशेर सहारनपुर से गांव मानियावाला आया था।

गुरुवार सुबह दादा अमीर हुसैन घर का राशन लेने गया था, जब वह घर वापस आया, तो दिलशेर काफी गुस्से में बैठा था। दादा पोते में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

आक्रोशित पोते ने लकड़ी व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दादा को बचाया। पोते ने दुकानदारों पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया है। लोगों ने घायल दादा को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।

हॉयर सेंटर ले जाते समय घायल दादा की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजज दिया।

पुलिस ने मृतक के पुत्र शाहिद हुसैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...
spot_imgspot_img