Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

1125 पव्वे अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • पंचायत चुनाव के उद्देश्य से ले जा रहे थे शराब

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: पंचायत चुनाव के उद्देश्य से ले जा रहे अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को धनौरा फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से 1125 पव्वे अवैध शराब, 60 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, सात क्रिगा यूरिया बरामद किया है।

आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर धनौरा फाटक के पास दो संदिग्ध गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो गाडी चालको ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी के ऊपर गाड़ी चढाने का प्रयास किया।

पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुए घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों कुलदीप पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम समरिया थाना रोहतक हरियाणा, अजय पुत्र धर्मवीर निवासी ईस्सापुर रोडी थाना बरौदा जनपद सोनीपत हरियाणा व हेमेंद्र उर्फ गोपी टार्जन पुत्र सुमेर सिंह ग्राम अमीरपुर थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया।

51 4

अभियुक्तों के पास से पंचायत चुनाव के उद्देश्य से ले जा रहे 1125 पव्वे अवैध शराब, 60 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, 60 खाली पव्वे, सात क्रिगा यूरिया तथा घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियां व दो मोबाईल बरामद किए गए है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि सभी लोग मिलकर आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों को यह शराब उपलब्ध कराते है। अभियुक्त हेमेंद्र पर थाना कोतवाली में धारा गैंगस्टर, सीआरपीसी व आबकारी अधिनियम के तहत दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पंकज तोमर थाना प्रभारी चांदपुर, एसआई मदनपाल सिंह, सुभाष चंद बालियान, कांस्टेबल अवधेश कुमार, रोबिन सिंह, अरविंद, राजू चौधरी, लोकेश कुमार व स्वाट टीम में राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, हैड कांस्टेबल राजकुमार नागर, कांस्टेबल रईस अहमद, रनजीत मलिक, अरुण कुमार, खालिद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img