Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

अवैध मिट्टी खनन पर अधिकारियों की टेढ़ी नजर

  • आलाधिकारियों ने ताबड़तोड़ मारे छापे, किए मिट्टी से भरे डंपर जब्त

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: अवैध मिट्टी खनन पर अधिकारियों की टेढ़ी नजर हो गई है। इसको लेकर गुरुवार देर रात मवाना रोड पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मिट्टी के अवैध खनन का भंडाफोड़ किया।

अधिकारियों ने गंगानगर और इंचौली में मिट्टी से भरे हुए कई डंपर पकड़ते हुए कार्रवाई की। हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद इंचौली व भावनपुर क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले और बड़े स्तर पर फलफूल रहा है।

बुधवार रात नौ बजते ही मवाना रोड पर अवैध मिट्टी से भरे हुए डंपर दौड़ने लगते है। इंचौली और भावनपुर क्षेत्र के गांवों से अवैध तरीके से मिट्टी लाकर निर्माणाधीन जगहों पर पहुंचाई जाती है। वहीं, दिन के उजाले में आलाधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से अवैध मिट्टी खनन बेरोकटोक और बेखौफ के चलता है।

जिसके चलते कुछ दिनों पहले इंचौली क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। आरोप है कि खनन माफिया कुछ पुलिसकर्मियों को मोटी रकम तक देते हैं। वहीं, कुछ माह पूर्व अवैध मिट्टी खनन की शिकायत डीएम अनिल ढींगरा से भी की गई थी।

गुरुवार देर रात खनन अधिकारियों ने मवाना रोड पर संघन चेकिंग करते हुए इंचौली क्षेत्र में अवैध मिट्टी से भरे दो डंपर और गंगानगर में एक डंपर पकड़ा। इन डंपरों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों ने इन्हें थाने पहुंचवा दिया। वहीं, भावनपुर क्षेत्र में भी कुछ दिनों पूर्व डंपर पकड़े जाने की सूचना थी।

गुरुवार सुबह गंगानगर थाना पुलिस ने पकड़े गए डंपर को छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी दस्तावेज दिखाए जाने पर डंपर छोड़ा गया है। वहीं गंगानगर, रजपुरा और भावनपुर निवासी कुछ व्यक्ति इस अवैध मिट्टी खनन के कारोबार में संलिप्त है। उन पर जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img