Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भारत अपने देश के क्रांति वीरों को नहीं भुला सकता: मित्तल

  • साहू जैन कालेज में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: साहू जैन कालेज परिसर में आजादी की 75वीं सालगिरह को दांडी यात्रा की शुरुआत को प्रधानमंत्री की ओर से आजादी की अमृत यात्रा के रूप में मनाए जाने का अनुशरण करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सोमवार को साहू जैन कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाईयों. नेशनल कैडेट कोर की छात्र एवं छात्रा इकाईयों तथा रोवर-रेंजर्स की दोनो इकाईयों ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ में प्रवेश के अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से दांडी यात्रा की शुरुआत को आजादी का अमृत वर्ष के रूप मनाए जाने को लेकर कालेज परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अवसर पर सभी इकाईयों के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी सहभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डा. एके मित्तल के सम्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि भारत देश अपने आजादी के क्रांतिवीरों को कभी भुला नहीं सकता है।

आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान है। जिससे यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम उनके योगदान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सम्प्रेषित करें। कार्यक्रम की शुरुआत में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि सिंह ने ऐ मेरे वतन के लोगों गाया। छात्रा सौम्या ने आजादी के वीरों पर अपना भाषण प्रस्तुत किया।

बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी रवि ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। अंकिता तिवारी ने भाषण, कनिका ने गीत प्रस्तुत किए। छात्र शमीम अहमद ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र का गान किया। छात्रों शिवम व लकी ने अपनी तथ्यपूर्ण प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

इस दौरान् छात्र- छात्राओं ने एकत्रित होकर रैली निकाली। जिसमें वीर शहीदों की याद में नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन डा. कुसुम कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम में डा. गौतम बनर्जी, डा. नीलम बालियान, डा. रीना, डा. गुरप्रीत सिंह, डा. दीपक त्रिपाठी, डा. प्रवीण सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम में डा. ओमवीर सिंह, डा. मुकेश शर्मा, डा. हरविन्दर सिंह, डा. जैगम हुसैन, डा. पीपी विश्वकर्मा, डा. मनीष गुप्ता, डा. परमिल कुमार, डा. अरूण देव जायसवाल, डा. अनिल कुमार, डा. शैलेन्द्र पाल, डा. मुकेश कुमार आदि स्टाफ सम्मिलित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img