- उप्र सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत लगाई चौपाल
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के पर उप्र सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ के अंतर्गत ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गुरुवार को उप्र सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत कई गांवों में चौपाल लगाई गई। वार्ड प्रभारी डा. विपिन कौशिक, वार्ड संयोजक अशोक राणा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डा. अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री देवाशीष वर्मा युवा मोर्चा के द्वारा गांव जाफरपुर, पानथूपुरा, नाई नंगला नवीन गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर वार्ड प्रभारी डा. विपिन कौशिक ने गांव वासियों को बताया कि सरकार द्वारा शानदार ढंग से चार साल का कार्यकाल संपन्न हुआ है। जिसमें सभी के लिए जन कल्याणकारी नीतियां सरकार द्वारा लागू की गई। सरकार का मूल उद्देश्य अंतोदय एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावना को साकार करना है।
मंडल संयोजक अशोक राणा ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को सुरक्षा सम्मान का एहसास कराया है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित समझ रहा है। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा डा. अनुराग शर्मा, जिला महामंत्री देवाशीष वर्मा ने कहा कि सरकार का महत्वपूर्ण कार्य संस्कार और संस्कृति की रक्षा करना है।
देश की संस्कृति विकास का स्थाई आधार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में प्रदेश के में चिकित्सा, यातायात, सड़क, शिक्षा एवं सुरक्षा सभी देशों में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कार्यक्रमों में प्रधान मुकीम राव अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डा. प्रवीण संयोजक, धर्म सिंह धर्म सिंह बूथ अध्यक्ष सचिन पाल बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ गांव के सैकड़ों लोग सभी ग्राम चौपालों में उपस्थित रहे।

