- भविष्य में अतिक्रमण करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत के टीम में चौक बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अनावश्यक रखे सड़क पर सामान को हटवाया। वहीं व्यापारी व ठेली वालों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
कस्बे के चौक बाजार पर व्यापारी व ठेली रेडी वालों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस अतिक्रमण के कारण लोगों को यहां से गुजर ना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के कारण् लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगातार शिकायत के बाद गुरुवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारी चौक बाजार पहुंचे।
नगर पंचायत टीम ने अनावश्यक रुप से किए गए अतिक्रमण को हटाया। जिन दुकानदारों का सामान सड़क पर रखा था उनका सामान अंदर कराया गया। ईओ ने व्यापारियों, ठेले वालों सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में चौक बाजार पर कोई अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर पंचायत के टीम में संजय डीमोरिया, मनीष कुमार, वसीम अहमद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

