Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

प्रमुख सचिव पर्यटन व भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक से मिले विधायक सोमेंद्र तोमर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम से सोमवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने मुलाकात की और मेरठ में स्थित शहीद स्मारकों के सौन्दर्यकरण/ जीर्णोद्धार कराने हेतु मांग पत्र सौंपा।

विधायक सोमेंद्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि ग्राम गगोल, ग्राम पांचली खुर्द व सरधना तहसील स्थित ग्राम भमोरी क्रांतिकारी घटनाओं में शहीद हुए शहीदों के लिए जनसामान्य में विख्यात है परंतु इन स्थानों पर स्थित शहीद स्मारकों की स्थिति काफी खराब है।

17 25

स्थानीय वासियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मिलकर लगातार इनका जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की मांग की जा रही है। 1857 क्रांति के दौरान ग्राम गगोल के 9 लोगों को दशहरे के दिन फांसी दे दी गई थी और पूरे ग्राम को नष्ट कर दिया गया था आज भी इस ग्राम में ग्रामीणों द्वारा दशहरा नहीं मनाया जाता। आगे कहा कि नौचंदी स्थित मंदिर भी जीण- क्षीण अवस्था में है।

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने इन सभी स्थलों व नौचंदी मंदिर को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित कराने और इनका सौंदर्य करण व जीर्णोद्धार कराने हेतु मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संस्कृति विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर दिनेश चंद भी मौजूद रहे।

विधायक ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर दिनेश चंद्र से मुलाकात की और 1857 क्रांति के जनक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर के नाम से नाट्यों का मंचन कराने की मांग की जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेने एवं ज्ञान वर्धन हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img