Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आबकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से 25 पेटी शराब पकड़ी

  • तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की गाड़ी में शराब लेकर जा रहे थे तस्कर

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम के आदेश पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। आबकारी विभाग की टीम व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार देर रात तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बिना नंबर की मैक्स बोलेरो कार से 25 पेटी अंगे्रजी शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रहा है।

आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस के साथ निवाड़ा चैकपोस्ट पर पंचायत चुनाव को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है, ताकि चुनाव में अवैध रूप से शराब को न बेचा जा सकें। इसके लिए डीएम राजकमल यादव ने सख्त आदेश दे रखे है।

आबकारी व पुलिस की टीम ने तीन शराब तस्कर जफर निवासी राशिदनगर खत्ता रोड मेरठ, जितेन्द्र निवासी खेडा हटाना व सलमान पुत्र निवासी किला परीक्षिगढ़ मवाना को गिरफ्तार किया। टीम ने उनसे एक बोलोरो मैक्स बिना नंबर की गाड़ी से 25 पेटी हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वह बिना नंबर की गाडी में शराब लेकर पंचायत चुनाव के लिए लेकर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img