Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

यज्ञ में आहुति देकर गो-संरक्षण का आह्वान किया

  • होली के पव पर गौवर्धन ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए किया गया यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: होली के पर्व पर गौवर्धन ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आयुष मंत्रालय के सदस्य डॉ दिनेश उपाध्याय ने आहुति दी। यज्ञ के उपरांत वक्ताओं ने लोगों से गौ संरक्षण का आह्वान किया और कहा कि हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे भी लगाने चाहिए।

होली के पर्व पर गौवर्धन ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ में आहुति देते हुए डॉ दिनेश उपाध्याय ने कहा कि यज्ञ का विशेष महत्व होता है और सात यज्ञ कुंड होते है। वेद की विधी के अनुसार सात यज्ञमान (पति-पत्नी) आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि के यज्ञ करने और गौ रक्षा का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि हिंदु संस्कृति में गाय को पूजनीय माना जाता है।

गाय के दूध और घी का सेवन करने से बहुत की बीमारियां स्वत: ही नष्ट हो जाती है। ट्रस्ट के अध्यक्ष भारत आर्य ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए बागपत में गौ स्थान की मांग की। उन्होंने लोगों ने गौ का संरक्षण करने का आह्वान किया। साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण की भी सुरक्षा की जा सकें। यज्ञ में लाक्षागृह के आचार्य विक्रम सिंह, आचार्य वैदिक विद्वान आर्यवीर, रवि आर्य, देवेंद्र भगत, पर्यावरणविद् डॉ आरआरडी उपाध्याय, ओमकार आर्य, नितिन पंवार, एडवोकेट पुष्पेंद्र, महावीर मेहरा, सोमपाल शास्त्री, डॉ अंकित कुमार, प्रताप आर्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img