Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

ओवरब्रिज से कूदी छात्रा, हालत गंभीर

  • मोदीपुरम चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में लेकर गए छात्रा को भर्ती कराने

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रविवार की शाम करीब सात बजे एक छात्रा मोदीपुरम ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। छात्रा ओवरब्रिज से नीचे क्यो कूदी इसका पता नहीं चल सका है।

पल्लवपुरम फेज दो एमएच निवासी श्याम सिंह बेटी मेघना घर से ट्यूशन के लिए बोलकर चली गई। छात्रा देर शाम तक वापस नहीं लौटी। छात्रा ट्यूशन न जाकर मोदीपुरम ओवरब्रिज पर पहुंच गई। वहां पर खड़ी रही और थोड़ी देर बाद उसने वहां से छलांग लगा दी। वह नीचे गिरी तो वहां पर एक गाड़ी थी, जिसके बोनेट पर जाकर यह गिरी। छात्रा के गिरने से हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में मोदीपुरम चौकी इंचार्ज विकास चौहान अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल में पहुंचे और उसे भर्ती कराया। गनीमत रही कि छात्रा गाड़ी पर गिरी, जिस कारण से उसकी जान बच गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानाकरी ली। छात्रा के पैर और मुंह पर चोट है, उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां पर उपचार चल रहा है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

आधा घंटे तक क्यों खड़ी थी छात्रा ?

पुलिस ने बताया कि छात्रा आधा घंटे तक ओवरब्रिज पर खड़ी थी। सवाल उठता है कि छात्रा किसका इंतजार कर रही थी। आखिर आधा घंटे तक वहां क्यो खड़ी थी। वह किसी का इंतजार कर रही थी या फिर किसी के साथ में थी। यह सब जांच के बिंदु है। आसपास के कुछ लोगों ने भी छात्रा को वहां पर देखा है कि वह आधा घंटे तक खड़ी हुई थी। अगर उसे कूदना था तो फिर इंतजार किसका था। यह सब पुलिस की जांच में ही स्पष्ट होगा।

दो दिन पहले डांट दिया था

पुलिस के अनुसार छात्रा को उसकी मां ने पढ़ाई के ऊपर दो दिन पहले डांट दिया था। उसको लेकर वह परेशान थी, अगर दो दिन पहले उसे डांट दिया था तो फिर उसने रविवार की शाम को क्यों छलांग लगाई है। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कालोनी में अलग-अलग तरह की चर्चा है। अभी तक पुलिस को भी छात्रा के कूदने का स्पष्ट कारण नही पता चला है।

परिजन भी पुलिस से छुपा रहे थे बात

जांच पडताल में पुलिस को परिजनों ने सही से नहीं बताया है। कभी वह बता रहे थे कि टयूशन गई थी कभी बता रहे थी कि फ्रेंड के पास प्रैक्टिकल की बुक लेने गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल का भी दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि छात्रा के ओवरब्रिज से कूदने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे भर्ती कराया। दो दिन पहले परिजनों ने डांट दिया यह बात सामने आयी है, लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से कूदी हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img