Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बड़ौत मेरठ मार्ग पर दादरी गांव के सामने बाईक सवार दो युवकों की गन्नो से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिस कारण बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक अर्जुन उर्फ मोनू उम्र 24 वर्ष पुत्र मांगे निवासी पिचोकरा बड़ौत में मैजिक व कार रिपेयरिंग की दुकान पर कार्य करता था। वह गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे बड़ौत से अपने गांव के ललित पुत्र सतपाल को बाईक से साथ लेकर अपने गांव पिचोकरा आने के लिये चला। जैसे वह बड़ौत मेरठ मार्ग पर पिचोकरा गांव के सामने पहुचें तो उनकी बाईक की एक गन्नो से भरी ट्रेक्टर ट्राली के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। जिस कारण अर्जुन उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।

34
घायल ललित का फोटो। 

सूचना पर पहुचीं पुलिस उन्हें सीएचसी बिनौली पर लेकर आई। जहॉ से ललित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागपत के लिये रेफर किया अर्जुन उर्फ मोनू की मौत से गांव में शोक छा गया इस दौरान मृतक के पिता मांगे, मां रूपा, भाई विकास व सोनू का रोते रोते  बुरा हाल था। इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार ने कहा कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये बागपत भेज दिया गया है। तहरीर आने पर ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img