जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसान से अपील है कि शुक्रवार को अलवर में जो हमला हुआ, वह भाजपा का षड्यंत्र था। इस हमले से भाजपा के नेता बेनकाब हो चुके है। घटना से जुड़े हमलावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और स्थानीय सांसद बालक नाथ और सतीश पूनिया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के करीबी हैं।
राकेश टिकैत ने कहा कि इस हमले का षड्यंत्र स्थल भौर हरियाणा में रचा गया है। उन्होंने किसानों से कहा है कि घटना के विरोध में कोई प्रतिक्रिया नहीं करें। संयुक्त मोर्चा की बैठक में इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वह इस षड्यंत्र से डरने वाले नहीं है।
उनके कार्यक्रम बादस्तूर जारी रहेंगे। उन्होंने भाजपा का चुनौती देते हुए कहा कि अगर संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ सड़कों पर इस तरह की घटनाएं की गई तो भाजपा के सांसद व विधायक भी सड़क पर नहीं चल पाएंगे।

