Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सही संयोजन की तलाश में केकेआर

  • 11 अप्रैल को सनराइजर्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी कोलकाता नाइटराइडर्स

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गौतम गंभीर के जाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार की चैंपियन टीम नौ अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में सही संयोजन तैयार करके खोया जादू हासिल करने की कोशिश करेगी।

यूएई में खेले गए पिछले टूर्नामेंट में सलामी जोड़ी से लेकर मध्यक्रम और फिनिशर तक केकेआर की टीम जूझती हुई नजर आई। टूर्नामेंट के बीच में कप्तान भी बदला गया लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। वेस्टइंडीज के दो स्टार खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के नहीं चल पाने के कारण केकेआर गंभीर युग के बाद लगातार दूसरी बार प्लेआॅफ में जगह बनाने में असफल रहा था।

केकेआर को इस सत्र का अभियान 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई में शुरू करना है और टीम पिछली कमजोरियों से सबक लेकर नए सिरे से शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। इयोन मोर्गन पहली बार पूरे टूर्नामेंट के लिए केकेआर की कप्तानी संभालेंगे।

इस तरह से उसके पास सीमित ओवरों की क्रिकेट का सफल कप्तान होगा। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान ने पिछले साल टूर्नामेंट के बीच में कमान संभाली थी। बायें हाथ के बल्लेबाज मोर्गन ने स्वयं अच्छा प्रदर्शन किया था तथा 14 पारियों में 418 रन बनाए थे। उन्होंने डेथ ओवरों में लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का भी खुलकर प्रदर्शन किया तथा सर्वाधिक 24 छक्के लगाए थे।

केकेआर ने निराशाजनक परिणाम के बावजूद अपने 17 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा लेकिन इस बार कुछ अच्छे खिलाड़ी भी टीम से जोड़े हैं। बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन और बेन कटिंग के आने से उन्हें नरेन और रसेल के अच्छे बैकअप मिल गए हैं। केकेआर के पास प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में अच्छा युवा तेज गेंदबाज है लेकिन एक बार फिर से निगाहें आॅस्ट्रेलियाई सुपरस्टार पैट कमिंस पर टिकी रहेंगी।

उनका साथ देने के लिए टीम में लॉकी फर्ग्यूसन हैं। केकेआर की कमजोरी उसका स्पिन विभाग है। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पिछले साल पांच मैचों में केवल एक विकेट हासिल कर पाए थे। गंभीर की अगुवाई में 2012 और 2014 की उसकी खिताबी जीत के नायक रहे नरेन भी नहीं चल पा रहे हैं। पिछले साल नरेन को संदिग्ध एक्शन के लिए चेतावनी मिली थी जिसके कारण वह चार मैच नहीं खेल पाए थे।

एक अन्य रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नरेन की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभालकर 17 विकेट लिए थे, लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़कर अपने खेल पर ध्यान देने का निर्णय किया था और वह 2020 की भरपायी 2021 में पूरी करना चाहेंगे। शाकिब और अनुभवी आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह भी दिल्ली और चेन्नई के धीमे विकेटों पर अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहेंगे।

केकेआर को शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की आवश्यकता होगी। गिल ने पिछली बार शुरू में काफी गेंदें बर्बाद की थी जिससे मध्यक्रम पर दबाव बना था। मोर्गन की अगुवाई वाली टीम को शुरू में ही अच्छा संयोजन तैयार करना होगा, क्योंकि पिछली बार टीम ऐसा करने में असफल रही थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img