Home Uttar Pradesh News Baghpat पितृ अपनी प्रकृति और संस्कार से करते है रक्षा

पितृ अपनी प्रकृति और संस्कार से करते है रक्षा

0
पितृ अपनी प्रकृति और संस्कार से करते है रक्षा
  • नगर के पक्काघाट मंदिर स्थित परशुराम आश्रम में गायत्री परिवार की तरफ कार्यक्रम का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के पक्का घाट मंदिर स्थित परशुराम भवन में शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि पितृ अपनी प्रकृति और संस्कार से रक्षा करते है। इसलिए सभी को धर्म मार्ग को अपनाना चाहिए।

नगर के पक्का घाट मंदिर स्थित परशुराम भवन में शनिवार को गायत्री परिवार की ओर से श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए अशोक सिंह ने कहा कि श्राद्ध के इन विशेष दिनों में सभी को अपने पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करना तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए।

पितृ अपनी प्रकृति, संस्कार व अभिरुचि के अनुसार हमारी सहायता करते है। सभी को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि धर्म मार्ग पर चलने से ही मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है। मनु ष्य को जीवन में कभी भी गलत कार्य नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा, राहुल शर्मा, नरेश शर्मा, प्रेमपाल चौहान, रणधीर सिंह, वेदप्रकाश मौजूद रहे।