- बेरोजगारी के विरोध में जुलूस निकालने के बाद एसडीएम कार्यालय पर धरना देने के बाद ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व नीजिकरण के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं ने अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। उसके बाद सभी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की मांग की।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता शनिवार को शहर की माता कालोनी स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने बेरोजगारी के विरोध में अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। युवाओं को रोजगार दिलाने में प्रदेश व केंद्र सरकार को विफल बताते हुए नारेबाजी की।
यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोनाकाल में गरीब लोगों का उत्पीड़न किया है। जिसके चलते शहर के कोर्ट रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। जहां पहुंचे एसडीएम अनुभव सिंह को ज्ञापन सौंपकर युवाओं को रोजगार दिलाने समेत अन्य मांगे जल्द पूरा करने की गुहार लगाई।
इससे पूर्व केतीपुरा मोहल्ले में हुई बैठक में 60 लोगों को भीम आर्मी ज्याइन कराई। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जुलूस निकालने वालों में जिलाध्यक्ष जिशान हयात, एड. संजय, समीर खान, शाहिद, इमरान, वकील खान, सुनील कुमार, यासीन अली, परवेज, राशिद समेत अन्य युवा शामिल रहे।

