Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

अभियान के दूसरे दिन 21 शराब तस्कर गिरफ्तार, 41 पेटी शराब बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शराब माफियाओं के विरूद्ध धरपकड़ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को पुलिस विभिन्न स्थानों से 21 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 372 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। शराब तस्करों को विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।

चमरावल की घटना के बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के विरूद्ध गुरूवार को अभियान शुरू किया था। शुक्रवार को पुलिस ने 12 शराब माफियाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 210 लीटर हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की थी। दूसरे दिन पुलिस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से 21 शराब माफियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 372 लीटर हरियाणा मार्का देशी व अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी है।

थाना रमाला पुलिस ने अभियान के दौरान भुपेंद्र व रोशन निवासीगण सूप, राजू उर्फ राजीव निवासी किशनपुर, कुलदीप निवासी कंडेरा,कुलदीप निवासी राझड़ तथा प्रमेंद्र उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना दोघट पुलिस राजकुमार, निवासी बामनौली, बुूद्ध निवासी पुसार, सतवीर, जयपाल उर्फ तोफू व अंकित निवासीगण कस्बा टीकरी, देशपाल निवासी गेडबरा, चांदवीर निवासी भड़ल आदि सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से दो पेटी व 160 पव्वे हरियाणा व यूपी मार्का अवैध शराब बरामद की गई है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने बोबी उर्फ ब्रजभूषण निवासी सिंघावली अहीर व आबिद अली निवासी अमीनगर सराय को 48 पव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों दिनेश उर्फ माने निवासी हरचंदपुर, प्रशांत उर्फ पंजाब निवासी मीतली व अफजाल निवासी बागपत को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 141 पव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। थाना बिनौली पुलिस ने अभियान के दौरान सत्तार निवासी धनौरा सिल्वरनगर तथा सुशील निवासी बुडेढ़ा को गिरफफ्तार किया है। उनके कब्जे से 192 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। इसकें अलावा बालैनी पुलिस ने 25 पव्वे यूपी मार्का देशी शराब के साथ डौलचा निवासी लीलू को पकड़ा है।

पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को जेल भेज दिया है। दो दिन के अंदर पुलिस अब तक 33 शराब तस्करों को जेल भेज चुकी है। वहीं सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने अवैध शराब दस पेटी साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए है। इंस्पेक्टर शिवप्रकाश ने बताया कि देशी शराब के मालिक अमित पुत्र रामपाल सैनी, मोहित सोलंकी निवासी खिंदौड़ा के घरों से तलाशी के दौरान आ अवैध शराब मिली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img