जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बुलेरो गाडी से 50 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
शनिवार देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर चलाए चेकिंग अभियान में शहर के कैराना रोड पर एक बुलेरो को रोककर तलाशी ली। बोलेरो से 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। वहीं मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
तस्कर से पूछताछ में जानकारी हुई कि उक्त बरामद शराब को हरियाणा के पानीपत से खरीदकर जनपद शामली में लाकर बेचना था। शराब तस्कर ने अपना नाम प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश निवासी संतनगर थाना बिनौली जनपद बागपत बताया है।
पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर, आदर्श मंडी पुलिस द्वारा करौड़ी अंडर पास से एक रोहित पुत्र स्व. भारत सिंह निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा बनत थाना आदर्शमंडी जनपद शामली को गिरफ्तार किया है।

