Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

चुनाव चिन्ह लेने के लिए ब्लॉक पर उमड़ी

  • डीएम ने ब्लॉक का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह लेने के लिए बड़ौत, छपरौली व ब्लॉक पर प्रत्याशियों की बंपर भीड़ उमड़ी। खिड़की पर लंबी लाइन लगी थी और आपास में खूब आपाधापी मची हुई थी। पुलिस ने किसी तरह से व्यवस्था को संभाला। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद कुछ प्रत्याशी संतुष्ट दिखे तो कुछ अंसतुष्ट।

चुनाव चिन्ह बदलवाने के लिए भी खूब जुगाड़ लगाए गए है, लेकिन कुछ नहीं हो सका। सीरियल के अनुसार ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिए गए। डीएम ने ब्लॉक का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

बता दे कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया गत 30 मार्च को शुरू हो गई थी और ब्लॉकों पर नामांकन बिक्री की प्रक्रिया शुरू हुई, जो आठ अप्रैल तक चली। सात व आठ अप्रैल में नामांकन पत्र जमा हुए थे। 9 व 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। रविवार को तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय दिया गया था, लेकिन जिसके बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन शुरू किया गया।

चुनाव चिन्ह लेने के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों की भीड़उमड़ पड़ी। सीरियल के अनुसार प्रत्याशियों को बैलगाड़ी, अनाज औसता किसान, कार, मोटरसाइकिल, हार, कूकर, कैमरा, वायुयान, धनुष, पंखा, कैरम बोर्ड आदि चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।

कुछ प्रत्याशी तो पसंद का चुनाव चिन्ह मिलने पर बहुत खुश हुए, लेकिन कुछ प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने पर खुश नहीं हुए। भीड़ अधिक होने से ब्लॉक पर व्यवस्था बिगड़ गई थी। आखिरकार पुलिस ने मामले को संभाला। डीएम राजकमल यादव ने ब्लॉक का निरीक्षण किया और आरओ व एआरओ को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ब्लॉक के बाहर लगाई गई थी चुनाव चिन्ह बेचने की दुकान। जैसे ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हुए तो दुकान पर चुनाव चिन्ह खरीदने के लिए प्रत्याशियों की लाइन लग गई। देर शाम तक ब्लॉकों पर चुनाव चिन्ह आवंटन का काम चलता रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img