- कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: ग्राम स्याऊ में मंडी समिति के ठीक पीछे गांव के ही रहने वाले अफसर व तौफीक ने मिलकर गुड़ बनाने के लिए कोल्हू चला रखा है। सीजन का आखिरी समय होने से कोल्हू परिसर में काफी मात्रा खोई इकट्ठा कर रख गई थी। मंगलवार की दोपहर कोल्हू परिसर में रखी खोई में अचानक आग लग गई। हवा के तेज होने व खोई सुखी होने से तुरंत ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें उठती दे वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित फायर स्टेशन में तैनात कर्मचारी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया लेकिन तेज होने से उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ी।
आग बुझाने के लिए नजदीक में स्थित है एक निजी फैक्ट्री से पानी का टैंकर भी बुलाया गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक परिसर में रखें खोई जलकर राख हो चुकी थी। कोल्हू संचालक अफसर ने आग लगने से डेढ़ लाख रुपए की खोई जल जाने की बात कही है।

