- रामा यूथ रन 2021 स्पोर्ट्स मीट का समापन
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजूकेशन किरतपुर में रामा यूथ रन 2021 स्पोर्ट्स मीट का समापन कोविड के नियमों का पालन करते हुए बहुत ही साधारण तरीके से किया गया। रामा यूथ रन 2021 तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के आयोजन को कोविड को ध्यान में रखते हुए दो दिवस में ही समाप्त कर दिया गया।
बैडमिंटन सिंगल बालक वर्ग में बीए छात्र अरहम को हराकर बीकाम छात्र आदित्य ने, बालिका वर्ग में बीसीए छात्रा स्वीटी को हराकर डीएलएड छात्रा युसरा परवीन ने, डबल्स में आदित्य व कार्तिक को हराकर आशुतोष व मयंक ने, शतरंज में बीसीए छात्र अनूप राजपूत को हराकर डीएलएड छात्रा महिमा चौहान ने, टेबिल टेनिस में बीसीए छात्र मोहम्मद बदर को हराकर एमए छात्र शिवम कर्णवाल ने, खो खो में बीकाम की टीम को हराकर बीएससी होम साइंस ने, वालीबॉल में बीकाम को हराकर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने, कबड्ड़ी में बीएड व बीकाम को हराकर बीए व बीबीए ने, क्रिकेट में मैनेजमेंट को हराकर बीकाम ने गोल्ड जीता।
विजेता खिलाड़ियों व टीमों को रामा एजूकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुण गोयल द्वारा मैडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। टीम मैनेजर यशपाल सिंह एवं खेल अधिकारी चितवन शर्मा के दिशानिर्देश ने खेल कूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
निदेशक इंजी. रोहित चौधरी , प्राचार्य डा. डबलेश कुमार, चीफ प्राक्टर व उपप्राचार्य डा. रवीश कुमार , डीन साइंस डा. सीडी शर्मा, खेल मैनेजर कामेन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष सौरभ राजपूत ने विजयी टीमों को शुभकामनाएं दी। समापन कार्यक्रम का सफल संचालन बीए की छात्राओं आकांक्षा व अलिमना ने बीबीए विभागाध्यक्षा प्रियंका चौधरी के दिशानिर्देशन में किया।

