- टीकाकरण का प्रयोग कर कोरोना वायरस को रोका जा सकता है
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कालेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मन्दिर बिजनौर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावको एवं पास पड़ोस के लोगों को कोविड-19 के टीकाकरण के प्रति जागरूक किया एवं टीकाकरण मे उनका सहयोग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक दीपा चौधरी व विदित कुमार ने किया। डॉक्टर विदित चौधरी ने कहा कि टीकाकरण का प्रयोग करने से कोरोना वायरस को रोका जा सकता हैं।

हिमांशी, मोनिका, दीप्ति, वैशाली, निधि, रितिक, सुमित, अभिनव आदि छात्र-छात्राओं की अलग-अलग टोली बनाकर लोगों को टीकाकरण की जानकारी दी।
कोरोना वायरस से बचाव के लिये टीकाकरण की दो डोज लेना अति महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का सफल संचालन शफक रिजवी ने किया। कार्यक्रम में डा. अमित चिकारा, प्राची त्यागी, जितेंद्र विश्नोई, प्रीती सेतिया, सुरभि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

