- पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक फरार
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दस किलो अवैध मीट, मांस काटने के उपकरण और नो जिंदा पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने दो लोगों को मौके से अवैध मीट व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उनका एक साथी फरार बताया जाता है। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहेरे के निर्देशन में मंगलवार को मझेड़ा शकरू चौकी प्रभारी अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सुरजीत की टीम ने मंझेड़ा शकरू में शकील पुत्र नन्हे के घर छापा मारा तो वहां अवैध कटान चल रहा था।
पुलिस ने अवैध कटान में मौके से दस किलो अवैध मीट, काटने के उपकरण व नौ जिंदा पशु बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम शकील पुत्र नन्हे व फिरोज पुत्र शकील निवासी मंझेड़ा शकरु बताया। जबकि उनका साथी मुजीबुर रहमान पुत्र अजीजुर रहमान मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए लोगों के खिलाफ नगीना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि नगीना थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर पशु कटान, जुआ, सट्टा तथा अन्य अपराध नही होने दिया जाएगा।

