जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: रमजा़न का महीना रहमतो और बरकतो का महीना होता है। इस महीने की बड़ी फजी़लत है। मुसलमानो को चाहिये कि वह रमजा़न के महीने की कद्र करें रोज़े रखे और तरावीह का भी अहतमाम करें।
मंगलवार को मौहल्ला मुगलूशाह स्थित कोल्हू वाली मस्जिद के इमाम मौलाना इमित्याज़ ने कहा कि रमजा़न का मुबारक महीना शुरू हो रहा है।
इस महीने की बहुत बड़ी फजी़लत है। रमजा़न माह में इबादत का सवाब बड़ा दिया जाता है। उन्होने कहा कि इमान वालो के लिए ये महीना रहमतो और बरकत वाला महीना होता है। इस महीने में कसरत से इबादत करें रोजे़ और नमाज तरावीह का एहतमाम करें।
उन्होने कहा कि डाक्टरों की तहकीक के मुताबिक एक महीने के रोजे़ रखने से बहुत सी बीमारियो इंसान के जिस्म से दूर हो जाती है। उन्होंने कोरोना को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन का ख्याल रखने मास्क लगाकर मस्जिद में आने की अपील की।

