Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

शामली में 209 रिकार्ड नये पॉजिटिव मिले, बढ़ी चिंता

  • 34 मरीज डिस्चार्ज, जिले में 603 हुए एक्टिव पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में कोरोना संक्रमण अत्याधिक तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते शनिवार को जनपद में अभी तक के एक दिन में सर्वाधिक 209 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 603 हो गई है। जिला प्रशासन ने कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से फैल रहा है। लेकिन बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका नतीजा कोरोना की पॉजिटिव लोगों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहा है। शनिवार को जनपद में 209 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।

जनपद में एक दिन यह संख्या सर्वाधित है और चिंता का विषय भी है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हमे कोरोना की चेन को तोड़ना होगा। जिससे लिए सबसे जरूरी है कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, आॅफिस, बाजार इत्यादि में अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें और हाथों को सैंनेटाइज करते रहे।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जनपद में 209 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जबकि 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 603 हो गई है।

दिव्यांग चिकित्या प्रमाण पत्र कैंप स्थगित

सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में प्रत्येक माह के प्रथम एवं ततृीय सोमवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग चिकित्सा प्रमाण पत्र कैंप कोविड-19 संक्रमण अत्याधिक बढ़ने के कारण अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

3 दिन में 19 कोरोना संक्रमित मिले

थानाभवन: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा़रवि पालीवाल ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट के आधार पर नगर व क्षेत्र में 10 कोरोना केस मिले। जिनमें थानाभवन में मोहल्ला कम्भोयान के 3 सहित कुल 5 मामले है जबकि 1 गांव हरड़, एक जलालाबाद, 2 गांव टांडा के है । पूर्व में नगर में 9 कोरोना के केस मील थे जो बढ़कर 14 हो गए है। कोरोना की बढ़ती संख्या से लोगों में भय व्याप्त है। नगर पंचायत ने संक्रमित मिले लोगों के घरों के बाहर बल्ली आदि लगाकर सील किया है।

173 की कोरोना जांच, एक मिला पजिटिव

कैराना: शनिवार को कैराना स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव झाडखेडी, मवी व नगर के केनरा बैंक में कुल 173 लोगो की कोरोना जांच की। इस दौरान 96 लोगो की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई। जिसमें गांव झाड़खेडी निवासी एक 26 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसको होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 77 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैम्पल लेकर जांच हेतू प्रयोगशाला भेजे गये है जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img