- कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत दिए दिशा निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम और एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं साफ सफाई के साथ ही व्यवस्था संबंधी अन्य हिदायत दी गई।
डीएम रमाकांत पाण्डेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण और पंचायत चुनाव के दौर में रविवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि पंचायत चुनाव व कोरोना के चलते जेल का निरीक्षण कर पुलिस टीम के साथ सभी बैरकों में जाकर सघन जांच पड़ताल की गई।
सभी बंदियों की तलाश की गई। इसके साथ ही अत्यधिक कार्यवाही की गई। जहां पर एनएसए की कार्यवाही की जानी है वहां पर एनएसए लगाया गया है। डीएम ने बताया कि जेल का निरीक्षण इसलिए किया गया है ताकि जेल से किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित ना हो पाए।

