- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हादरपुर निवासी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नही चल सका है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत नगीना रोड पीली चौकी के पास ग्राम हादरपुर में शनिवार से अरविंद पुत्र गोपाल सिंह उम्र 20 वर्ष रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसका शव रविवार की सुबह ग्राम हादरपुर के जंगल में एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला।
घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन भाई व चार बहनें हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अभी मौत के सही कारणों का पता नही चल सका है।

