जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: बुधवार को रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए, वहीं कोरोना संक्रमण से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की वीरेश तोमर की मंगलवार को मौत हो गई। बागपत में मंगलवार को कुल 118 नए संक्रमित मिले है।
जानकारी के अनुसार रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके पिता चौधरी अजित सिंह व बड़ी बेटी साहिरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके पैरामीटर्स सामान्य हैं और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है।

