Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाने की भट्टी पकड़ी

  • मुठभेड़ के बाद एक शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार
  • मौके से चार लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: रविवार की देर रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी है। इस दौरान पुलिस की शराब तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोच लिया है जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 4 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। फरार तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।

खेकड़ा पुलिस को बड़ा गांव के जंगल में कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने बड़ा गांव के जंगल में छापा मारा तो वहां पर चार लोग अपमिश्रित शराब बनाते मिले। पुलिस के अनुसार शराब तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चालाते हुए भागने का प्रयास किया।

जबाब में पुलिस ने भी गोलियाां चलाई और एक शराब तस्कर को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए तस्कर का नाम जोनी पुत्र नरेश निवासी खेकड़ा बताया गया है। उसके फरार साथियों के नाम कपिल, मोनू व अश्वनी बाताये गए हैं। पुलिस ने मौके से 4 लीटर कच्ची शराब व डेढ़ किलोग्राम यूरिया, चार सौ ग्राम नौशादर तथा तीन पव्वे हरियाणा मार्का देशी शराब एवं तस्कर के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने चार शराब तस्कर पकड़े, 135 लीटर अवैध शराब बरामद
बागपत। शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार की रात विभिन्न स्थानों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 135 लीटर अवैध शराब बरामद की है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है।
शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अ•िायान जारी है। रविवार की रात पुलिस ने अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना चांदीनगर पुलिस ने अभियान के दौरान गाव ढिकौली से अमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे 45 पव्वे अरूणांचल मार्का शराब बरामद की गई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक एक तमंचा भी बरामद हुआ है। कोतवाली बड़ौत पुलिस ने रविवार की रात गांव जोनमाना से सुधीर तथा गांव मलकपुर से अशोक को गिरफ्तार किया है। सुधीर के कब्जे दस पेटी हरियाणा मार्का तथा अशोक के कब्जे से तीन पेटी यूपी मार्का अवैध शसब बरामद हुई है। थाना रमाला पुलिस ने ओमप्रकाश को 20 पव्वे हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस नें विधिक कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img